जयपुर में 400 करोड़ की स्क्रिप चोरी का मामला : आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, 9 महीने से था फरार, 100 करोड़ की स्क्रिप्ट ट्रांसफर का रिकॉर्ड मिला

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 24 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने 400 करोड़ रुपए की स्क्रिप चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 महीने से फरार आरोपी ज्ञान रंजन स्वान को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुख्य अभियुक्तों के साथ मिलकर चोरी की गई स्क्रिप्स को अपने ICEGATE अकाउंट में ट्रांसफर करवाता था। इसके बाद इन स्क्रिप्स को इंपोर्टर्स को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी।

100 करोड़ की स्क्रिप ट्रांसफर:-
स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान के अनुसार, जांच में आरोपी के ICEGATE अकाउंट से करीब 100 करोड़ रुपए की स्क्रिप्स ट्रांसफर होने का रिकॉर्ड मिला है।

पुलिस अब पूरे लेन-देन और नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तारी में ASI ओमप्रकाश और कांस्टेबल शिवकुमार की अहम भूमिका रही।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit