फतेहपुर में तेज सर्दी का असर : तेज सर्दी ने आमजन को ठिठुराया, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज

 फोटो : फाइल फोटो 


सीकर, 24 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
 
सीकर शहर सहित जिले मे तेज सर्दी का असर होने लगा है । लोगों को सुबह सुबह ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास होने लगा है । धूप निकलने पर ही लोगों को सर्दी से राहत मिलती है।
 
 सीकर जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से लगातार सर्दी बढ़ रही है। लोगों मिल फिलहाल सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
 
मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान के साफ रहने और सर्द हवा चलने से सर्दी का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit