अर्द्धवार्षिक परीक्षा आज से शुरू : कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाएं राज्य समान परीक्षा योजना के तहत होंगी

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 25 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  
 
प्रदेश के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर और कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाएं राज्य समान परीक्षा योजना के तहत होंगी। 
 
कक्षा 9 से 12 तक के प्रश्न-पत्र संबंधित पुलिस थानों में रखे गए है। सरकारी स्कूलों के पीईईओ व यूसीईईओ परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले थानों से प्रश्न-पत्र प्राप्त कर अपने क्षेत्राधिकार के स्कूलों में वितरित करेंगे।
 
वहीं, निजी स्कूलों को परीक्षा से आधे घंटे पहले प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे। परीक्षाएं 12 दिसंबर तक आयोजित होंगी।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit