वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में ग्रामीणों केबल चोर को रंगे हाथों पकड़ा : किसानों और ग्रामीणों ने शातिर चोर को किया पुलिस के हवाले, पुलिस पूछताछ में जुटी

 फोटो : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 23 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब 
 

नीमकाथाना शहर के गांवड़ी रोड इलाके में सोमवार को खेतों में लगे ट्यूबवेल और सोलर प्लेट की केबल चोरी करते हुए एक शातिर चोर को स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश बावरिया के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, आज आरोपी गांवड़ी रोड स्थित एक खेत में लगे ट्यूबवेल और सोलर प्लांट की केबल काटकर चोरी करने की फिराक में था। केबल काटते समय आसपास मौजूद किसानों और ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने बिना देर किए घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुरानी वारदात से भी जुड़े तार:-
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही शातिर चोर है जिसने इससे पहले बीते 16 अगस्त को भी गांवड़ी रोड क्षेत्र में ट्यूबवेल और सोलर प्लेट की केबल काटने की वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना के बाद से ही क्षेत्र के किसान सतर्क थे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

आरोपी को पुलिस के हवाले किया :-
आरोपी को पकड़ने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी रमेश बावरिया को नीमकाथाना सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सदर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इलाके में हुई केबल और कृषि उपकरणों की चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit