स्कुल में पेट्रोल से भरा जार और चाकू लेकर घुसा युवक : क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रही टीचर पर पेट्रोल डालने की कोशिश, बचाव करने आए हेड मास्टर-टीचर को मारे चाकू, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात ..!

फोटो  :फाइल फोटो 

बालोतरा , 19 जुलाई 2024

जिले के एक सरकारी स्कूल में तब भय का माहौल हो गया जब एक युवक पेट्रोल से भरा जार और चाकू लेकर घुस गया। इतना ही नहीं स्कूल के क्लासरूम में घुसकर चाकू लहराया। युवक ने क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रही टीचर पर पेट्रोल डालने की कोशिश की।

महिला शिक्षक निर्मला का कहना है कि वो हमारे ऊपर पेट्रोल डालने वाला था। बीच बचाव में स्कूल के हेड मास्टर हरदयाल सैनी और सुरेश राजपुरोहित पर युवक ने चाकू से हमला बोलकर घायल कर दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन और पुलिस समझाइश में जुटी है। इस घटना के बाद स्कूली बच्चे और उनके पेरेंट्स खौफ में हैं। आखिर चूक कहां हुई। यह एक बड़ा सवाल है।

घटना की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निंदा करते हुए कहा - बालोतरा जिले के शिवना ब्लॉक के चूली बेरा धारण के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत संस्था प्रधान हरदयाल सिंह तथा शिक्षक सुरेश कुमार पर हुए प्राणघातक हमले की निंदनीय एवं शोकजनक घटना के पश्चात, आज जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती दोनों शिक्षकों से दूरभाष पर वार्तालाप कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही, इस घृणित कृत्य के पीछे संलिप्त अपराधियों को कठोरतम दंड दिलाने का आश्वासन दिया।

दिलावर ने कहा - हमारी सरकार अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सर्वांगीण सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः संकल्पित है

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit